TOP BANNER
Sponsored

रोटरी दिवस के मौके पर रोटरी गिरिडीह ग्रेटर ने किए कई कार्यक्रम

गिरिडीह : गुरुवार को रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में रोटरी दिवस (सत्र 2021-22 का आगाज़ ) के उपलक्ष्य पर पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं सामाजिक कार्यो में पुनःअपनी भागीदारी अग्रसर करते हुए ग्राम दिगारियाखुर्द जो की एक आदिवासी बहुल गाँव हैं, वहा 60 फलदार पौधे लगाए जो की क्लब के ही निवर्तमान

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 1, 2021 Jul 1 60 Views
Share

गिरिडीह : गुरुवार को रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में रोटरी दिवस (सत्र 2021-22 का आगाज़ ) के उपलक्ष्य पर पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं सामाजिक कार्यो में पुनःअपनी भागीदारी अग्रसर करते हुए ग्राम दिगारियाखुर्द जो की एक आदिवासी बहुल गाँव हैं, वहा 60 फलदार पौधे लगाए जो की क्लब के ही निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश दत्त जी के द्वारा संचालित जगदम्बा एजुकेशनल ट्रस्ट ने उपलब्ध करवाए एवं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक व्हीलचेयर 9 साल की एक दिव्यांग बच्ची पिता बुधन हेंब्रम को दिया । यह चेयर क्लब के नवनियुक्त सचिव श्री दीपक संथालिया के द्वारा अपने दिवंगत पुत्र की स्मृति में दिया गया।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रोटरी 3250 के सहायक जिलापाल श्री देवेन्द्र सिंह सलूजा तथा रोटरी 3250 के जोन 20 के पब्लिक इमेज के चेयरमैन तथा क्लब के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक छापरिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | तत्पश्चात वहा मौजूद आदिवासी ग्रामीण बच्चो के बिच कैंडी , कुरकुरे , चिप्स इत्यादि का वितरण किया गया |
विदित हो की 01 जुलाई CA डे तथा डॉक्टर डे के रूप में मनाया जाता हैं और इस अवसर भी हमारे क्लब ने आज क्लब के 06 CA सदस्यों को पुष्पगुच्छ तथा एक भेट देकर सम्मानित किया अथवा 01 डॉक्टर मेम्बर को भी सम्मनित किया गया और केक काटकर आज के दिन को यादगार बनाया गया |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता , सचिव CA दीपक कुमार सोंथालिया , कोषाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता,संस्थापक अध्यक्ष आर वी रघुनन्दन,पूर्व अध्यक्ष रंजित लाल ,निवर्तमान अध्यक्ष सीए प्रकाश कुमार दत्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन सह पूर्व अध्यक्ष विकाश शर्मा , पूर्व अध्यक्ष सुबोध मोदी, पूर्व अध्यक्ष उदयन बनर्जी, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक छापरिया, बिकास सिन्हा अनिल मिश्रा, सुधीर गोयल, सुदिप्तो सामंता, मनीष गुप्ता , सन्नी सिंह वाधवा, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, सीए शंकर अग्रवाल ,सीए राकेश कुमार , डॉक्टर निखिल अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष राजन कुमार, अनूप सरावगी,बिकाश कुमार , अमित कुमार के साथ रोट्राक्ट क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर युवा से अध्यक्ष अजय ठाकुर का योगदान रहा ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories