AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज से इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों का परिचालन शुरू, सिनेमा हॉल भी खुले

गिरिडीह : झारखण्ड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है।वहीं वीकेंड लॉक डाउन जारी रहेगा।राज्य में बुधवार की रात हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।इसके तहत आज गुरुवार से राज्य में दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, बार व


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखण्ड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है।वहीं वीकेंड लॉक डाउन जारी रहेगा।राज्य में बुधवार की रात हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।इसके तहत आज गुरुवार से राज्य में दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी। सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, बार व रेस्टूरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य के अंदर एक से दूसरे जिलों के लिए बस सेवा शुरू हो गई। परिवहन विभाग द्वारा तय नियम के तहत यात्री बैठाये जा सकेंगे।वहीं दूसरे राज्यों के लिए बसें नहीं चलेंगी।वहीं शादी में अब 11 की जगह अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे।बैंक्वेट हॉल और होटलों में गाइडलाइन के अनुरूप शादी हो सकेगी। हालांकि क्लब पहले ही तरह ही बंद रहेंगे।स्टेडियम, जिम और पार्क खुल गए हैं। बैंक्वेट हॉल और सामुदायिक भवन को भी खोलने की इजाजत दे दी गयी है हालांकि 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर सभी जगह प्रतिबंध रहेगा। निजी वाहन से राज्य के अंदर कहीं भी आने-जाने के लिए ई-पास की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

दूसरे राज्य से झारखण्ड आने या झारखण्ड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई-पास पहले की तरह ही आवश्यक होगा सभी सरकारी व निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे।यह आदेश एक जुलाई आज से प्रभावी होगा।पहले की तरह मास्क पहनना व सोशल डिस्टैंसिंग का पालन सभी के लिए जरूरी होगा।आदेश के उल्लंघन पर कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई होगी।

यह आदेश आज एक जुलाई से प्रभावी :

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अब राज्य के अंदर ई-पास की जरूरत नहीं। क्लब को खोलने की इजाजत नहीं, स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे

बैंक्वेट हॉल और सामुदायिक भवन में 50 से अधिक लोग नहीं जुटेंगे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories