TOP BANNER
Sponsored

तीन दिवसीय हवन पूजन कार्यक्रम का हुआ समापन

गावां : गावां प्रखंड स्थित गदर पंचायत के पथलडीहा नावाडीह गांव में सोशल डिस्टेंस के तहत तीन दिवसीय हवन पूजन सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया, वहीं मंगलवार को पूजन की पूर्णाहुति की गई। कार्यक्रम में आचार्य विनोद कुमार शास्त्री के द्वारा संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया गया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 29, 2021 Jun 29 48 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित गदर पंचायत के पथलडीहा नावाडीह गांव में सोशल डिस्टेंस के तहत तीन दिवसीय हवन पूजन सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया, वहीं मंगलवार को पूजन की पूर्णाहुति की गई। कार्यक्रम में आचार्य विनोद कुमार शास्त्री के द्वारा संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया गया। वहीं दीपक पांडेय सूरदास के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महामारी से मुक्ति की भी प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंसस अनीता देवी, वृजनंदन पांडेय, चन्द्रशेखर पांडेय, दिनेश्वर प्रसाद यादव, श्रवण प्रसाद यादव, लालमणि प्रसाद यादव, सुखदेव प्रसाद यादव, बालमुकुंद यादव, संजय यादव, गांधी प्रसाद यादव, इन्द्रदेव प्रसाद यादव, एवम सुरेन्द्र यादव आदि का योगदान सराहनीय रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories