TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त व एनडीसी की पत्नी ने लिया टीका, शहरवासियों से भी टीका लेने की की अपील

गिरिडीह : कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं कई लोग झूठी अफवाह के चक्कर में भी कोरोन की वैक्सीन लेने से डरे हुए हैं। लोगों में जागरूकता और कोरोन से बचाव के लिए गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की पत्नी श्रीमती जया सिन्हा और नजारत उप समाहर्ता-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी की धर्मपत्नी श्रीमती

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 16, 2021 May 16 45 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं कई लोग झूठी अफवाह के चक्कर में भी कोरोन की वैक्सीन लेने से डरे हुए हैं। लोगों में जागरूकता और कोरोन से बचाव के लिए गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की पत्नी श्रीमती जया सिन्हा और नजारत उप समाहर्ता-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी की धर्मपत्नी श्रीमती भावना अंबष्ट ने भी कोविड का टीका लिया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणडीह, पचंबा में दोनों जिले के बरिष्ठ पदाधिकारी कि पत्नियों ने कोविड का टीका लगवाया एवं टीका लेने के पश्चात अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं बेहद कारगर है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है। इससे बचाव हेतु टीका लगवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, तभी हमारी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी और हम खुद को सुरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने सभी योग्य लाभुकों से वैक्सिनेशन अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कोविड को रोकने हेतु कई सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वैक्सिनेशन को लेकर सेशन साइट्स पर काफी अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई तथा टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह एवं जोश का माहौल दिख रहा है। 18 से 44 वर्ष के सभी लाभार्थियों के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर स्लॉट बुक करने के पश्चात उन्हें टीका लगाया जा रहा है। सभी सेशन साइट्स पर चिकित्सकों/स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में पूरे सुरक्षित तरीके से सभी योग्य लाभुकों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी योग्य लाभुक अधिकाधिक संख्या में अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories