TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन ईद सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन,छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

गिरिडीह : प्रेम शांति सौहार्द का प्रतीक पर्व ईद के अवसर पर बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में “ऑनलाइन ईद सेलिब्रेशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा दो के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने ईद के रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों को पहनकर, नमाज पढ़ी और देश में भाईचारे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 13, 2021 May 13 49 Views
Share

गिरिडीह : प्रेम शांति सौहार्द का प्रतीक पर्व ईद के अवसर पर बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में “ऑनलाइन ईद सेलिब्रेशन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा दो के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने ईद के रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों को पहनकर, नमाज पढ़ी और देश में भाईचारे की भावना विकास हो, विश्व में शांति स्थापित हो एवं चारों ओर कौमी एकता का भाव जगे ऐसी दुआएं अल्लाह ताला से की। वर्तमान समय की सबसे ज्वलंत समस्या कोरोना महामारी के प्रति लोगों सजग व सावधान रहने का संदेश भी दिया।

इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने लोगों को मुबारकवाद देते कहा कि ईद मुसलमानों का महान पर्व है। जो तीस दिन रोजा रखने के बाद होता है। यह पर्व सभी को मिल्लत व एकता के साथ ही भाईचारे का संदेश देता है। इस कोरोना संकटकाल में हमें आपसी भाईचारे की भावना से एक-दूसरे कि मदद कर मुश्किलों को आसान बनाने व जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। ताकि लोग भयभीत न हो और सजग सावधान रहकर इस महामारी से बचें और लोगों को बचाने का प्रयास करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories