AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

BNS DAV में मदर्स डे पर कार्ड मेकिंग व कविता वाचन ऑनलाइन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों ने लिया हिस्सा।

गिरिडीह :मातृ दिवस के मौके पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शनिवार को ऑनलाइन मदर्स डे कार्ड मेकिंग व कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा पाँच तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कुछ विद्यार्थियों ने कविता


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह :मातृ दिवस के मौके पर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शनिवार को ऑनलाइन मदर्स डे कार्ड मेकिंग व कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा पाँच तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कुछ विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से मां के त्याग बलिदान व समर्पण भाव को जीवंत रूप देने का कार्य किया तो वही कुछ विद्यार्थियों ने रंग- बिरंगे कागज से एक से बढ़कर एक कार्ड का निर्माण कर मां के ममता, स्नेह व प्रेम को साकार रूप देकर यह संदेश दिया की मां को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और न ही किसी कला के सांचे में ढाला ही जा सकता है।

ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ़ पी हाजरा कहा कि परिवार को सिंचित करने में मां की प्रमुख भूमिका होती है। मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है। चाहे किसी भी तरह की मुसीबत हो मां चट्टान बनकर खड़ी हो जाती है। मां की महिमा सबसे न्यारी है। वह अपने बच्चों को निडर बनाती है। उन्हें अनुशासित बनाती है। मां ही है जो परिवार को एकजुटता सिखाती है। मां संस्कारों की जननी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories