TOP BANNER
Sponsored

पंचबा बुढवाआहर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हल्की बारिश में जमा हुआ पानी,ब्रिज पार करने वाले वाहनों को हो रही है परेशानी

गिरिडीह : जमुआ मुख्य मार्ग के पचंबा बुढवाआहर ओवरब्रिज के नीचे जमा बारिश का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां हल्की सी बारिश होने पर दो से तीन फुट पानी भर जाता है. जलजमाव के कारण अक्सर यहां दुर्घटनाएं घटित होती रहती है, बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 9, 2021 May 9 47 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ मुख्य मार्ग के पचंबा बुढवाआहर ओवरब्रिज के नीचे जमा बारिश का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां हल्की सी बारिश होने पर दो से तीन फुट पानी भर जाता है. जलजमाव के कारण अक्सर यहां दुर्घटनाएं घटित होती रहती है, बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहनों वालों को हो रही है.

आवागमन के दौरान कई बाद दोपहिया वाहन के चालक जलजमाव में गिर जाते हैं. इस बाबत स्थानीय निवासी रवि कुमार, पंकज कुमार, श्रवण कुमार, रोहित आदि ने बताया कि अभी तो हल्की-हल्की बारिश हो रही है तो यह नजारा है. जब पूरा बरसात होता है तो बहुत सारे लोगों को पता भी नहीं चलता है कि ओवरब्रिज के नीचे कितना पानी जमा है. जिस कारण बरसात के दिनों में अक्सर दुर्घटनाएं घटित होते रहती है. कई बार तो चारपहिया वाहन के शीशे तक पानी पहुंच जाता है. इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को पहल करने की जरूरत है, ताकि आने वाले दिनों में कोई अप्रिय घटना घटित न हो.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories