TOP BANNER
Sponsored

मेष-सिंह के लिए धनदायक मंगलवार, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का कारक माना गया है। जबकि शरीर में यह रक्त के कारक हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं आज के दिन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 9, 2021 Feb 9 26 Views
Share

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम का कारक माना गया है। जबकि शरीर में यह रक्त के कारक हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं आज के दिन शक्ति की देवी यानि माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है।

1- मेष राशि पूजा-पाठ से जुड़ी चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा. आगे बढ़ने के लिए आपको वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. आप में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रहेगी.

2- वृष राशि जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करने का समय है. पारिवारिक सहयोग कम मिलने के कारण समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. लेकिन बढ़िया तरीके से उभर पाएंगे.

MIDDLE
Sponsored

3- मिथुन राशि मित्रता आपकी प्रगाढ़ रहेंगी. साथ ही घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. बहुत दिनों से यदि आप किसी शुभ समाचार का इंतज़ार कर रहे थे तो आज वो आपको मिलेगा.

4- कर्क राशि मानसिक तनाव और छोटी परेशानियां आपको घेरकर रखेंगी. किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है. बहुत जल्दबाज़ी में आज किसी भी प्रकार का निर्णय न लें.

5- सिंह राशि कोई प्रस्ताव या एक अच्छी खबर आपके दिन को बेहतर बनाएगी. आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आज के दिन आपके बहुत समय बाद मनचाहे कार्य पूर्ण होंगे.

MIDDLE
Sponsored

6- कन्या राशि शिक्षा या धन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. किसी प्रकार के कर्ज़ से मुक्ति पाने के लिए आप कई जुगाड़ एवं उपाय अपनाएंगे. आपको भरपूर पारिवारिक समर्थन मिलेगा.

7- तुला राशि किसी संबंध को लेकर हताशा या फिर विश्वासघात जैसा भाव आएगा. आपके मन में किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है. हालांकि, शाम के समय आपको अच्छी ख़बर मिलेगी.

8- वृश्चिक राशि अधूरे कार्य पूरे करने के लिए आज का दिन आपका सफल रहेगा. वहीं, पूर्व में किए गए प्रयास आपके सराहे जाएंगे. आर्थिक तौर पर आपको आज छोटा तनाव घेरे रखेगा.

9- धनु राशि अग्नि के प्रयोग में सावधानी बरतें. आपको चोट या दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है.आप में से कई लोग अपने आपको थोड़ा सा मानसिक रूप से निर्बल महसूस करेंगे.

10- मकर राशि भविष्य से जुड़ी नई प्लानिंग कर पाएंगे. विदेश से जुड़े कार्य सफल रहेंगे. विदेशी यात्राओं के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा लेकिन आज किसी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.

11- कुम्भ राशि नए जीवन की शुरुआत के लिए आज आपको कोई प्रस्ताव मिल सकता है. यदि पूर्व में किसी काम को करने के प्रति उत्साहित थे तो अब पूरा होने के योग हैं. मानसिक संतुष्टि मिलेगी.

12- मीन राशि मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी. मन में एक अलग संतुष्टि के साथ सबके संग अच्छा तालमेल बना रहेगा. बहुत दिनों से मन में कोई इच्छा थी वो पूरी होती भी नज़र आ रही है .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories