AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दस्तावेजों के नकल निकालने में रैयतों को हो रही परेशानी, कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

गिरिडीह : जिला अभिलेखागार में आम आदमी को अपने भूमि संबंधित दस्तावेजों के नकल निकालने में इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दस्तावेज के नकल के लिए भू-रैयतों ने अभिलेखागार में पदस्थापित सरकारी सेवकों पर नजराना लेने का आरोप लगाया है. भू-रैयतों का आरोप है कि बगैर नजराना दिए कोई काम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिला अभिलेखागार में आम आदमी को अपने भूमि संबंधित दस्तावेजों के नकल निकालने में इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दस्तावेज के नकल के लिए भू-रैयतों ने अभिलेखागार में पदस्थापित सरकारी सेवकों पर नजराना लेने का आरोप लगाया है. भू-रैयतों का आरोप है कि बगैर नजराना दिए कोई काम होना संभव नहीं है. मंगलवार को इसके खिलाफ भू-रैयतों में आक्रोश देखने को मिला. भू-रैयतों ने नकल रूम के सामने हंगामा किया और सरकार के प्रति ऐसे भष्ट अधिकारी कर्मचारी पर कारवाई नहीं किये जाने पर नराजगी व्यक्त की.

दस्तावेजों का नकल लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि वे लोग महीनों से अभिलेखागार रूम का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनको नकल नहीं दिया जा रहा है जबकि बिचौलियों वर्ग के लोग पैसा देकर अपना काम करवा ले रहे हैं.

हंगामा की सूचना पर अभिलेखागार पदाधिकारी वंदना कुजूर भी मौके पर पहुंची और उन्होंने भू-रैयतों से संवाद कर उनकी परेशानी को जाना. अभिलेखागार पदाधिकारी वंदना कुजूर ने कहा कि वाह मामले को देख रही हैं नकल रूम में कर्मियों की कमी के कारण कुछ परेशानी जरूर है लेकिन सभी भू रैयतों को समय पर नकल उपलब्ध करवाना विभाग की जिम्मेवारी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories