AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक को दबोचा, 2 फरार

देवरी : थाना क्षेत्र नावाडीह में मवेशी चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि वक्त रहते लोग जग गए और चोरों को खदेड़ते हुए एक को दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 11 बजे तीन की संख्या में चोरों ने नावाडीह निवासी शिवदयाल यादव के घर से मवेशी चुराने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : थाना क्षेत्र नावाडीह में मवेशी चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि वक्त रहते लोग जग गए और चोरों को खदेड़ते हुए एक को दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 11 बजे तीन की संख्या में चोरों ने नावाडीह निवासी शिवदयाल यादव के घर से मवेशी चुराने का प्रयास क़िया। मौके पर अन्य मवेशियों की छटपटाहट सुन घर के लोग जग गए।इसके बाद हो हल्ला पर 2 चोर तो मौके से फरार हो गए। जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद देवरी थाना एसआई अजय कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए चोर से पूछताछ की। पकड़ा गया शख्स खुद को भेलवाघाटी गरांग का बताया। उसका नाम अजित कुमार है। इसके बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories