TOP BANNER
Sponsored

हेंगर 29 वेयरहाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, मिलेगा थोक व रेडीमेड कपड़ा

गिरिडीह : शहर के मकतपुर में मंगलवार को हेंगर 29 वेयरहाउस नामक थोक व रेडीमेड कपड़े की दुकान का उद्घाटन किया गया. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक राम,अजय रजक,रेड क्रोस के अध्यक्ष मदन विश्कर्मा मुख्य रूप से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 29, 2020 Dec 29 32 Views
Share

गिरिडीह : शहर के मकतपुर में मंगलवार को हेंगर 29 वेयरहाउस नामक थोक व रेडीमेड कपड़े की दुकान का उद्घाटन किया गया. सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर वार्ड पार्षद अशोक राम,अजय रजक,रेड क्रोस के अध्यक्ष मदन विश्कर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.

उद्घाटन समारोह के मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कपड़े की दुकान खुलने से लोगों को कई उपयोगी कपड़ों की सामग्री एक ही छत के नीचे आसानी से मुहैया होगी और स्थानीय लोग रोजगार से भी जुड़ सकेंगें.

दुकान संचालक रविन्द्र कुमार ने कहा कि गिरिडीह में कपड़ा लेने वाले ग्राहकों को नई जेनरेशन की पसंद का हर आइटम इस दुकान में उपलब्ध मिलेगा. ऑनलाइन खरीदारी भी लोग इस दुकान से कर सकेंगें.

MIDDLE
Sponsored

उद्घाटन के मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, सुषमा प्रसाद, संतोषी प्रसाद, मोहन वर्मा, गोलू कुमार, डॉ एन के सिंह, सुजीत कपिसवे, दीपक शर्मा, विनोद वर्मा, प्रदीप यादव, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories