TOP BANNER
Sponsored

परसन व गांवा मामले की जांच को पहुंचे डीआइजी अमोल वी होमकर

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी के पुरेख खुर्द गांव में तीन बच्चों समेत महिला की आग से जलकर मौत एवं गांवा में एक विवाहिता समेत तीन बच्चों के कुएं में मिले शव मामले की जांच को लेकर बुधवार को उत्तरी छोटानागपुर के डीआइजी अमोल वी होमकर गिरिडीह पहुंचे। इस क्रम में श्री

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2020 Jun 10 77 Views
Share

गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी के पुरेख खुर्द गांव में तीन बच्चों समेत महिला की आग से जलकर मौत एवं गांवा में एक विवाहिता समेत तीन बच्चों के कुएं में मिले शव मामले की जांच को लेकर बुधवार को उत्तरी छोटानागपुर के डीआइजी अमोल वी होमकर गिरिडीह पहुंचे। इस क्रम में श्री होमकर ने एसपी के साथ मिलकर दोनों घटना स्थलों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस क्रम में उनके साथ एसपी सुरेंद्र कुमार झा, एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह समेत इंस्पेक्टर थाना प्रभारी आदि मौजूद थे। डीआइजी पहले मृतका के नए मकान पर गए जहां जलकर महिला और उसके बच्चों की मौत हुई थी। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक मामले पर गहन अनुसंधान करते हुए ग्रामीणों से भी पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने एसपी सुरेंद्र कुमार झा को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1351071321733311/

मौके पर डीआइजी ने कहा कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा खुद दोनों घटनाओं की जांच की मॉनिटरिग कर रहे हैं।बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग पुलिस हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored

पढ़ें :

3 बच्चों के साथ आग में जलकर महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

परसन के बाद डीआइजी गांवा के मंझने गांव पहुंचे जहां आज महिला समेत 3 बच्चों का शव कुएं में मिला था। उन्होंने कुएं का मुआयना किया साथ ही कुएं में कितना पानी है यह भी मपवाया। उन्होंने बताया कि घटना के एक-एक बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों मामले का खुलासा किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

पढ़ें :

कुएं से महिला व तीन बच्चियों के शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories