बगोदर। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर औंरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कार और टेम्पू के बीच हुई जोरदार टक्कर में टेम्पू सवार महिला की मौ’त हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को तत्काल इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
मृ’तक महिला की पहचान खेतको गांव निवासी 52 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल उनके पति 58 वर्षीय भगीरथ साव बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की आवश्यक जांच में जुटी है।







