TOP BANNER
Sponsored

बगोदर-सरिया रोड पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदे ट्रैक्टर ने टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर, 13 वर्षीय किशोर की ‘मौ’त

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दोंदलो तीन माइल के पास बालू लदे ट्रैक्टर और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार 13 वर्षीय किशोर की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 2, 2026 Nov 2 57 Views
Share

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दोंदलो तीन माइल के पास बालू लदे ट्रैक्टर और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार 13 वर्षीय किशोर की ‘मौ’त हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए।

मृ’तक किशोर की पहचान दोंदलो गांव निवासी 13 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। हादसे में मोहित की मां रेशमी देवी समेत खम्भरा निवासी अनिता देवी और रीना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हुई हैं।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर दोंदलो तीन माइल के पास बालू लदे ट्रैक्टर और टेम्पो की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो सवार लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए।

MIDDLE
Sponsored

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं, दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल

हादसे में किशोर की ‘मौ’त की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर दिया हौसला

घटना की सूचना मिलने के बाद बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया तुलसी महतो, पोखन ठाकुर, लखन महतो समेत अन्य लोग बगोदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।

MIDDLE
Sponsored

बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories