बिरनी। गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह गांव में 32 वर्षीय नरेश विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर ‘आत्महत्या’ कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, नरेश विश्वकर्मा जुआ खेलने के लिए पत्नी से रुपए मांग रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद नरेश ने पत्नी को कमरे से बाहर कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
पत्नी दरवाजा खुलवाने के लिए चीखती-बिलखती रही। जब तक कमरे का दरवाजा खोला गया, तब तक नरेश की ‘मौ’त’ हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नरेश की ‘मौ’त’ से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
परिजनों ने जुआ खेलने के लिए रुपए मांगने की बात बताई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





