गिरिडीह : विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गिरिडीह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मेसी दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के बीच फार्मासिस्ट की भूमिका, दवाओं के सुरक्षित एवं सही उपयोग तथा स्वस्थ भविष्य के निर्माण में फार्मेसी के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। नाटक के माध्यम से फार्मेसी के महत्व, फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया।प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष की थीम सशक्त और ज्ञानवान फार्मासिस्ट की भूमिका को रेखांकित करती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।
वहीं, कॉलेज के HOD ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है।






