गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव से रिश्तों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी कथित प्रेमिका की शादी अपने ही बेटे से करा दी। शादी के बाद जब बेटे को पिता और पत्नी के बीच कथित संबंधों की जानकारी हुई तो परिवार में विवाद गहरा गया।बताया गया कि मामले को लेकर शाली पंचायत के मुखिया, भोलापुर गांव के सदर, सेक्रेटरी और ग्रामीणों की मौजूदगी में कई बार सामाजिक बैठक की गई। तीन से चार बार हुई बैठक में विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। बुधवार शाम तलाक के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो आरोप है कि उसका पिता गुस्से में आ गया और भुजाली से उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।






