TOP BANNER
Sponsored

सरस्वती पूजा का प्रसाद बनाकर गायब था युवक, 2 दिन बाद नाले में पड़ा मिला शव

मामले की जांच में जुटी पुलिस गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर प्रसाद बनाने आए युवक का शव नाले में पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव पचंबा थाना इलाके के वार्ड नंबर एक भवानी चौक के समीप मिला है. मृतक थाना क्षेत्र के ही परसाटांड़ निवासी ननकू मल्लाह का 28

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 4, 2025 Feb 4 60 Views
Share

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर प्रसाद बनाने आए युवक का शव नाले में पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव पचंबा थाना इलाके के वार्ड नंबर एक भवानी चौक के समीप मिला है. मृतक थाना क्षेत्र के ही परसाटांड़ निवासी ननकू मल्लाह का 28 वर्षीय पुत्र संजय मल्लाह था.

मिली जानकारी के अनुसार वह पचंबा बालिका उच्च विद्यालय में एक कारीगर के साथ हेल्पर के रूप में सरस्वती पूजा के लिए प्रसाद बनाने आया था. इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा. परिजन लगातार उसके खोजबीन में जुटे हुए थे. वहीं उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर थक हारकर परिजनों ने थाने में आवेदन देकर उसके खोजबीन की गुहार लगाई. इसी बीच मंगलवार की सुबह नाले में शव पड़ा मिला. हो हल्ला पर लोगों की भीड़ जमा हुई. सूचना पर उसके परिजन भी पहुंचे तो देखा कि शव संजय मल्लाह का है.

 

इधर घटना की सूचना पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लिया. मौके से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. मामले को लेकर परसाटांड़ के पूर्व मुखिया निर्मल वर्मा ने पुलिस से गहनता से जांच की मांग की है.

MIDDLE
Sponsored

Saluja gold international school

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories