AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम ठगी करने वाले 3 नटवरलाल गिरफ्तार

Giridih :  मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने की बात बताकर आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने वाले 3 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पपरावाटांड स्थित अपने कार्यालय में एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Giridih :  मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने की बात बताकर आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने वाले 3 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पपरावाटांड स्थित अपने कार्यालय में एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गिरिडीह के बेंगाबाद थाना अन्तर्गत फुरसोडीह गांव के पास कुछ साइबर अपराधी द्वारा फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं. सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खॉ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर फुरसोडीह में छापामारी की गयी. जहां से 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी, समसुद अंसारी शामिल है. पुलिस ने इनलोगों के पास से 04 मोबाइल और 05 कार्ड को जब्त किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने के लिए गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी करते है. उन्होंने बताया कि इस मामले में साइबर थाना कांड सं0-08/2025 दर्ज किया गया है और तीनों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

 

छापामारी दल में साइबर डीएसपी के अलावे साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कु० गौतम, गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, आरक्षी सोनु कुमार, मो० फिरोज आलम समेत सशस्त्र क्यू०आर०टी० बल के जवान शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

Saluja gold international school

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories