AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कल सुबह से गायब चार वर्षीय मासूम का मिला शव, हत्या का आरोप

गावां : थाना इलाके के पिहरा पंचायत स्थित घाघरा में गुरुवार की सुबह एक मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे से घाघरा निवासी मो. साजिद की 4 वर्षीय पुत्री सायरा गायब थी. परिजन और गांव वाले लगातार उसके खोजबीन में जुटे हुए


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना इलाके के पिहरा पंचायत स्थित घाघरा में गुरुवार की सुबह एक मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे से घाघरा निवासी मो. साजिद की 4 वर्षीय पुत्री सायरा गायब थी. परिजन और गांव वाले लगातार उसके खोजबीन में जुटे हुए थे. इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे घर से महज 100 मीटर की दूरी पर उसका शव पड़ा मिला. मासूम के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि शव संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला है. मृतक के पहने जैकेट से ही उसका गर्दन में बंधा हुआ मिला है. जिसके आशंका जताई जा रही है कि मासूम की गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंचें और घटना की जानकारी ली. सूचना पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचें और जांच पड़ताल किया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया है और इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

रिपोर्ट : शुभम कुमार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories