TOP BANNER
Sponsored

दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में कार्यक्रम आयोजित कर नए सत्र का किया गया शुभारंभ

गिरिडीह : शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में सोमवार से नए सत्र 2024-25 का शुभारंभ बेहद ही खुशनुमे माहौल में किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सत्र शुभारंभ अवसर पर सर्व प्रथम विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 8, 2024 Apr 8 42 Views
Share

गिरिडीह : शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में सोमवार से नए सत्र 2024-25 का शुभारंभ बेहद ही खुशनुमे माहौल में किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सत्र शुभारंभ अवसर पर सर्व प्रथम विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया. इसके बाद प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने बच्चों के साथ केक काटकर नए सत्र का शुभारंभ किया.इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर सभी बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया. कार्यक्रम के में फोटो एवं सेल्फी सेशन का आयोजन हुआ साथी ही बच्चों के बीच टॉफी वितरण किया गया.

 

इस दौरान विद्यालय के चेयरमेन ऋषि सलूजा ने सभी छात्र छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनायें दी. जबकि प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने सभी छात्र छात्राओं को नए सत्र में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories