TOP BANNER
Sponsored

होटल व मकान में अवैध रूप से बेचा जा रहा था अंग्रेजी शराब, भारी मात्रा में शराब बरामद

एक धंधेबाज गिरफ्तार गिरिडीह : जमुआ थाना इलाके के द्वारपहरी स्थित चचघरा में महेन्द्र वर्मा एवं उसके भतीजे राजेश वर्मा के द्वारा अपने होटल एवं मकान में अवैध रूप से अंग्रजी शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी दल एवं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब की खेप को बरामद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 8, 2024 Apr 8 42 Views
Share

एक धंधेबाज गिरफ्तार

गिरिडीह : जमुआ थाना इलाके के द्वारपहरी स्थित चचघरा में महेन्द्र वर्मा एवं उसके भतीजे राजेश वर्मा के द्वारा अपने होटल एवं मकान में अवैध रूप से अंग्रजी शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी दल एवं फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब की खेप को बरामद किया है. इस बाबत पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली सूचना पर उन्होंने खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया. जिसके बाद छापामारी दल और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने छापा मारा और शराब के खेप को जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने मौके से राजेश वर्मा को गिरफ्तार किया और काण्ड संख्या 81/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही धंधे में संलिप्त अन्य आरोपियों के धर पकड़ को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

छापेमारी के क्रम में पुलिस ने बीयर 135 पीस बीयर, विभिन्न ब्रांड का 30 पीस शराब और 30 लीटर महुआ देशी शराब को जब्त किया है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ निरज कुमार सिंह, जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जमुआ रोहित कुमार सिंह, छाया किस्कु, एस.ए.एन. वेद प्काश पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक राकेश रौशन पाण्डेय समेत जमुआ थाना में पदस्थापित पुलिस बल मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories