TOP BANNER
Sponsored

पत्नी की बेरुखी नहीं झेल पाया शख्स, कर ली जीवनलीला समाप्त

तिसरी : थाना इलाके में पत्नी की बेरूखी से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक थाना इलाके के चिलगिली निवासी गंदौरी लाल का 32 वर्षीय पुत्र बिनोद बरनवाल था। 12 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, नहीं था कोई संतान मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिनोद बरनवाल की शादी 12

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 7, 2024 Apr 7 58 Views
Share

तिसरी : थाना इलाके में पत्नी की बेरूखी से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक थाना इलाके के चिलगिली निवासी गंदौरी लाल का 32 वर्षीय पुत्र बिनोद बरनवाल था।

12 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, नहीं था कोई संतान

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिनोद बरनवाल की शादी 12 पहले हुई थी। उसे कोई संतान नहीं था। किराना दुकान में काम करके वह अपना जीविकोपार्जन किया करता था।

MIDDLE
Sponsored

5 महीने पहले छोड़ कर चली गई पत्नी

बताया गया कि बिनोद की पत्नी 5 महीने पहले उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से वह बहुत तनाव में था।

मां को फोन पर दी जानकारी और लगा लिया मौत को गले

MIDDLE
Sponsored

बताया गया कि मृतक बिनोद बरनवाल के मां- पिता बेलवाना के सलगाडीह स्थित पुराने घर पर रहते हैं। कल रात उसने अपनी मां से फोन पर बातचीत किया और रस्सी बांधने की बात कही। घबराकर उसके मां- पिता ने उसके दूसरे भाई को फोन किया और जाकर देखने को कहा। इसके बाद बिनोद का भाई उसे जब देखने पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ लोग अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पंखे में रस्सी के सहारे झूल उसने मौत को गले लगा लिया।

घटना को लेकर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर थाने ले गई। हालांकि परिवार द्वारा किसी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और कागजी प्रक्रिया कर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को ले गए।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories