AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिवम आयरन एंड स्टील में काम के दौरान घायल मजदूर की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर किया गया फैक्ट्री गेट जाम

गिरिडीह : जिले के औद्योगिक क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान बीती रात हो गई। मृतक मजदूर उदनाबाद निवासी 48 वर्षीय राजू वर्मा था। क्या है मामला मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू वर्मा शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड फैक्ट्री


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के औद्योगिक क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान बीती रात हो गई। मृतक मजदूर उदनाबाद निवासी 48 वर्षीय राजू वर्मा था।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू वर्मा शिवम आयरन एंड स्टील लिमिटेड फैक्ट्री के फर्निश में काम करता था। काम के दौरान ही गुरुवार की रात उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद उसे शहर के कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। यहां उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिवार वाले उसे रांची रिम्स ले गए। वहीं रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुआवजा की हो रही मांग

इधर मृतक के शव आने के बाद ग्रामीण मुआवजा की मांग करते हुए फैक्ट्री गेट को जाम कर दिया। मामले की जानकारी पर मुफ्फसिल थाना पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे हैं और उचित मुआवजा को लेकर वार्ता की जा रही है। घटना को लेकर मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक की 4 बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिवार के लोग आहत हैं और अब फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories