AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संवेदकों की सुस्त मिजाजी के कारण झेलना होगा पेयजल संकट, भंडारी पंचायत के ग्रामीण परेशान

नल जल योजना के तहत धीमी गति में हो रहा काम तिसरी : अप्रैल महीने में ही सूर्य देवता का प्रकोप अपने चरम पर है. दिनों दिन तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. गिरिडीह जिले में तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है. वहीं गर्मी के साथ अब पेयजल संकट गहराने लगा है. सरकार ने पेयजल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नल जल योजना के तहत धीमी गति में हो रहा काम

तिसरी : अप्रैल महीने में ही सूर्य देवता का प्रकोप अपने चरम पर है. दिनों दिन तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. गिरिडीह जिले में तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है. वहीं गर्मी के साथ अब पेयजल संकट गहराने लगा है. सरकार ने पेयजल समस्या के समाधान के ‘हर घर नल जल योजना’ की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ संवेदकों की लापरवाही और सुस्त मिजाजी के कारण शायद इस भीषण गर्मी में भी कई क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना होगा.

अधूरा पड़ा है कई काम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी प्रखंड में भी नल जल योजना का काम कछुए की गति से चल रहा है. तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में नल जल योजना के तहत कई जलमीनार बनाये गए हैं, लेकिन घरों तक कनेक्शन करना तो दूर अभी तक समरसेब्यूल व जलमीनार में सोलर प्लेट तक नहीं लगाया गया है. इतना ही नहीं कई स्थानों पर किए गए बोरवेल में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं निकला. जबकि 8 जगहों पर पुराने बोरिंग में ही कनेक्शन करने की नियत से वहां बोरिंग नहीं की गई.

पुराने बोरवेल में भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है पानी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुराने बोरवेल में भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है, लेकिन ऐसे स्थानों पर भी जलमीनार का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है. ऐसे में कितने घरों तक जलापूर्ति होगी इसका महज अंदाजा ही लगाया जा सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जल्द पेयजलापूर्ति बहाल करवाने की मांग

इस संबंध में समाजसेवी राजकुमार शर्मा और मुन्ना गुप्ता ने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य का सूचना अधिकार के तहत ब्योरा भी मांगा गया है. उन्होंने पीएचईडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और जेई से जल्द ही पेयजलापूर्ति चालू करने का आग्रह किया है. भंडारी पंचायत के मुखिया पिंकेश सिंह ने भी जेई से बात कर जल्द पेयजलापूर्ति बहाल करवाने की बात कही है.

जल्द बहाल होगी पेयजलापूर्ति : जेई

वहीं इस बाबत पीएचईडी विभाग के जेई मनीकांत मंडल से फोन पर सम्पर्क किया गया तो, उन्होंने बताया कि प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में कमोबेस पेयजलापूर्ति बहाल की जा चुकी है. भंडारी पंचायत में योजना का कार्य ठेकेदार द्वारा दूसरे पार्टी को दिया गया है इसलिए देरी हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही भंडारी में भी पेयजलआपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

रिपोर्ट : चंदन भारती

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories