AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लंबे समय से फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, बिहार पुलिस ले गई साथ

तिसरी : झारखण्ड – बिहार के सीमावर्ती इलाके में अवैध महुआ शराब चुआई करने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को तिसरी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना पंचायत अंतर्गत कानिचिहार गांव का रहने वाला रामचंद्र मुर्मू है। गिरफ़्तारी के बाद तिसरी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : झारखण्ड – बिहार के सीमावर्ती इलाके में अवैध महुआ शराब चुआई करने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को तिसरी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना पंचायत अंतर्गत कानिचिहार गांव का रहने वाला रामचंद्र मुर्मू है। गिरफ़्तारी के बाद तिसरी पुलिस ने अभियुक्त को चकाई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद चकाई पुलिस गिरफ्तार रामचंद्र मुर्मू को अपने साथ बिहार ले गई। गिरफ्तार रामचंद्र मुर्मू बिहार के चकाई थाना कांड संख्या 32/2021 का अभियुक्त है।

 

जानकारी के अनुसार रामचंद्र मुर्मू झारखंड – बिहार के सीमा पर स्थित पथरिया जंगल में अवैध महुआ शराब की चुवाई करता था और लम्बे समय से बिहार पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को फरार रामचंद्र के तिसरी थाना इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक के नेतृत्व में एएसआई सुदर्शन बीन व आरक्षी मनोज कुमार,मुकेश कुमार अनिल यादव, मिलन मिश्रा समेत छापेमारी टीम का गठन कर थाना इलाके के कानिचिहार स्थिति अभियुक्त के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी की हत्या कर भाग रहा था पति और ससुर, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories