AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों एवं थोक विक्रेताओं के दुकान में चला जांच अभियान गिरिडीह : होली पर्व में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने गिरिडीह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों एवं थोक विक्रेताओं के दुकान में चला जांच अभियान

गिरिडीह : होली पर्व में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठान जैसे मिठाई दुकान, किराना दुकान एवं थोक विक्रेताओं के दुकान की जांच की।

 

जांच के लिए भेजा गया नमूना

जांच के क्रम में केशरी मिष्ठान भंडार,  दता स्वीट,  उत्सव मिष्ठान भंडार, दुर्गा मिष्ठान भंडार,  तिरंगा चौक के अभिषेक कुमार, तिरंगा चौक स्थित नारायण भंडार एवं स्टेशन रोड स्थित के.सी नेमानी सहित कई अन्य दुकानों में जांच की गई और पनीर, खोया, दूध से बनी मिठाईयों सहित हल्दी पाउडर और नीमकी का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।

 

दिया गया दिशा-निर्देश

जांच के क्रम में FSSAI लाइसेंस लेकर खाद्य कारोबार करने, स्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री की विक्री करने एवं पैकेज फूड प्रोडक्ट पर उचित लेबल के साथ ही खाद्य कारोबार करने का निर्देश दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

 

नमूनों के फेल होने पर की जाएगी विधिसम्मत कारवाई

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों दूध का नमूना में फैट की मात्रा और सालिड नॉट फैट की मात्रा कम पाए जाने पर दो खाद्य कारोबारियों पर और लड्डू मे औद्योगिक रंग पाए जाने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह अभियान होली तक जारी रहेगा और खाद्य नमूनों के फेल होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories