TOP BANNER
Sponsored

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का रो -रोकर हुआ बुरा हाल

तिसरी : थाना क्षेत्र के चंदौरी – लोकाय मुख्य मार्ग स्थित बेलाटांड के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के पचरूखी निवासी 27 वर्षीय तालो टुडू के रूप में की गई।   काम से निकला था बाहर बताया जाता

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 14, 2024 Mar 14 22 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के चंदौरी – लोकाय मुख्य मार्ग स्थित बेलाटांड के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के पचरूखी निवासी 27 वर्षीय तालो टुडू के रूप में की गई।

 

काम से निकला था बाहर

बताया जाता है कि तालो अपने घर पचरूखी से स्प्लेंडर बाइक से लोकाय की ओर किसी काम से जा रहा था। इसी क्रम में अड़सार – बेलाटांड के पास सड़क किनारे अपनी बाइक से दबा हुआ खून से लतपत पड़ा दिखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तिसरी पुलिस को दी,जिसके बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तिसरी स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने भेजा शव

हालांकि घटना कैसे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना पर तालो के परिजन अस्पताल पहुंचें और शव को देखकर रोने – बिलखने लगे। तिसरी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद जमुआ में छिप बैठा था कुख्यात बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories