TOP BANNER
Sponsored

गश्ती के दौरान अवैध वसूली कर रहे पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने की कार्यवाही

गिरिडीह : एसपी दीपक कुमार शर्मा ने अवैध वसूली में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस कर्मियों को कड़ा संदेश दिया है। बता दें कि साइकिल से कोयला तस्करी के दौरान गश्ती दल में शामिल कर्मी प्रति साईकिल 50 रुपए की वसूली कर रहे थे। डीएसपी 2 कौसर अली ने इस संदर्भ में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 12, 2024 Mar 12 44 Views
Share

गिरिडीह : एसपी दीपक कुमार शर्मा ने अवैध वसूली में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस कर्मियों को कड़ा संदेश दिया है। बता दें कि साइकिल से कोयला तस्करी के दौरान गश्ती दल में शामिल कर्मी प्रति साईकिल 50 रुपए की वसूली कर रहे थे। डीएसपी 2 कौसर अली ने इस संदर्भ में एसपी को साक्ष्य के साथ प्रतिवेदन दिया। जिसके आधार पर एसपी ने कार्यवाही की। वसूली मामले में पुलिस अवर निरीक्षक ब्रज किशोर श्रीवास्तव, हवलदार आयाज खान, दुबराज एवं प्राइवेट ड्राइवर अनीश का नाम सामने आया है। एसपी श्री शर्मा ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्राइवेट चालक अनीस को भी हटा दिया गया है।

 

सूत्रों की मानें तो रात गश्ती के दौरान ड्यूटी में शामिल पदाधिकारी गस्ती पर ध्यान नहीं देते। बल्कि ये एक नियत स्थान पर जमे रहते हैं और वहां से गुजरने वाले कोयला , बालू तस्कर से अवैध वसूली करके उन्हें जानें देते हैं। इस दौरान तस्कर बेलगाड़ी , साइकिल और बाइक से तस्करी करते हुए बड़े ही आराम से गश्ती दल के सामने से कुछ रूपए पकड़ाकर निकलते रहते हैं। एसपी श्री शर्मा ने कार्यवाही कर पुलिस कर्मियों को संदेश दे दिया है।

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid0vDbhNqvqecBFPdgsdYNg3TZ3ARyw6qBuCURYs8EdkapRtVy6iFSauPjWLn7zA1Xzl/

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories