TOP BANNER
Sponsored

बड़ा हादसा टला : ऑटो को बचाने के क्रम में पेड़ से जा टकराई गैस सिलेंडर लोड मिनी ट्रक

ब्रेक फेल होने से हुई घटना तिसरी : थाना क्षेत्र के थम्भाचक में शनिवार को एक बहुत बड़ी घटना सूझ बूझ के कारण टल गई। दरअसल हुआ यूं कि इण्डेन गैस लोड एक मिनी ट्रक सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालवाहक में लोड गैस सिलेंडर भरभरा कर सड़क

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 12, 2023 Aug 12 23 Views
Share

ब्रेक फेल होने से हुई घटना

तिसरी : थाना क्षेत्र के थम्भाचक में शनिवार को एक बहुत बड़ी घटना सूझ बूझ के कारण टल गई। दरअसल हुआ यूं कि इण्डेन गैस लोड एक मिनी ट्रक सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालवाहक में लोड गैस सिलेंडर भरभरा कर सड़क पर बिखर गया।
वहीं इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामिणों सहित सड़क से गुजरने वाले लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,एसआई अभिमन्यु परिहारी सदल बल व तिसरी मुखिया किशोरी साव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए लीक हो रहे गैस सिलेंडर को मौके से तुरंत हटाया। वहीं घायल वाहन चालक को ऑटो में बिठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंडेन गैस लोड मिनी ट्रक को बोकारो से तिसरी के गड़कुरा स्थित पुष्पा गैस एजेंसी जाना था। तभी ब्रेक फैल हो जाने से थम्भाचक में सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से असंतुलित होकर मालवाहक बीच सड़क पर ही पलट गया। मौके पर चालक कैलाश गंझु ने बताया कि वाहन का ब्रेक फैल हो जाने के कारण सामने से आ रही ऑटो को बचाने के क्रम में पेड़ से टक्कर हो गई।चालक के हाथ में गंभीर चोट होने की बात बताई जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories