AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑटो ने दीवार में मारी जोरदार टक्कर, मासूम की हुई दर्दनाक मौत

गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित मुसहरी टोला में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्ची गंगाधर मुसहर की  पुत्री अन्नू कुमारी थी.   कैसे हुई घटना   मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट छड़ लोड एक ऑटो ने अनियंत्रित होकर घर के सामने दीवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित मुसहरी टोला में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्ची गंगाधर मुसहर की  पुत्री अन्नू कुमारी थी.

 

कैसे हुई घटना

 

मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट छड़ लोड एक ऑटो ने अनियंत्रित होकर घर के सामने दीवार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार के साथ गेट का ऊपरी छज्जा आंगन में खड़ी मासूम अन्नू पर गिर गया. जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर  गावां सीएचसी पहुंचे जहां पर डॉ काजिम खान ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों पर ग़मों का पहाड़ टूट पड़ा. मृत मासूम की माँ अंजू देवी बार बार बेहोश हो रही थी.

 

आक्रोश में किया सड़क जाम

 

इधर घटना के बाद ड्राइवर ऑटो को छोड़ कर फरार हो गया. वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गावां-तीसरी मुख्य पथ पर रखकर कर मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

समझाकर हटवाया गया जाम

 

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सनी सुप्रभात दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीँ सेरुआ पंचायत के मुखिया गुरुसहाय रविदास, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, अंचल नाजिर विकास कुमार व सीआई सुखदेव वर्मा भी मौके पर पहुंचे और सभी को समझा बुझाकर कर सड़क से जाम हटवाया. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories