TOP BANNER
Sponsored

88% अंक लाकर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हरबंश कुमार बने स्टेट टॉपर

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष(सत्र 2021-24) का परीक्षा परिणाम पिछले हफ्ते में जारी किया गया था. जिसमें झारखंड में सभी संस्थान के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करने बाद सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के हरवंश कुमार ने सत्र 2021-24 के लिए पूरे झारखंड में 88% अंक लाकर स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया. छात्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 28, 2023 Jul 28 64 Views
Share

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष(सत्र 2021-24) का परीक्षा परिणाम पिछले हफ्ते में जारी किया गया था. जिसमें झारखंड में सभी संस्थान के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करने बाद सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के हरवंश कुमार ने सत्र 2021-24 के लिए पूरे झारखंड में 88% अंक लाकर स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया. छात्र के स्टेट टॉपर बनने पर इंस्टिट्यूट प्रबंधन काफी खुश है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्र ऋषभ सिंह ने वर्ष 2018 और 2019 में स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया और सतनाथ विश्वकर्मा 2019 और 2021 में स्टेट टॉपर का खिताब हासिल कर चुके हैं.

 

अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर : निदेशक

इस बाबत संस्थान के निदेशक डॉ. बिजय सिंह ने बताया कि सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अपने सातवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और साथ ही अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है. उन्होंने हरवंश को आशीर्वाद दिया साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. संस्थान के प्राचार्य कौशल हंसराज ने इस सफलता का पूरा श्रेय सिविल विभाग प्रमुख बीरेंद्र कुमार और उनकी टीम को दिया. विभाग प्रमख बीरेंद्र कुमार ने हरबंश को इस कीर्तिमान के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories