TOP BANNER
Sponsored

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने अपने वाचन कौशल प्रतिभा का दिखाया जौहर

गिरिडीह : शहर के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के कौशल प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी, एल. के. जी एवं यू.के.जी. के बच्चों ने एक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 20, 2023 Jan 20 22 Views
Share

गिरिडीह : शहर के धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में बच्चों के कौशल प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी, एल. के. जी एवं यू.के.जी. के बच्चों ने एक से बढ़कर एक भाषण देकर सभी के मन को मोह लिया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अमिता छाबड़ा एवं लक्ष्मी शर्मा उपस्थित रही. इस दौरान कक्षा नर्सरी में आयुष कुमार को प्रथम, त्रिशा कुम्रारी को द्वितीय, जोया नाज़ को तृतीय घोषित किया गया. वहीं कक्षा एल. के.जी में आफ़िया नाज़ को प्रथम, अमीन आलम को द्वितीय, आबिया खान को तृतीय चुना गया. इसी तरह यू.के.जी में यशस्वी रंजन प्रथम, विवान चौरसिया द्वितीय एवं जायरा कलाम, मो. फैज, आहिल आफताब को तीसरे स्थान पर चयन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान जज अमीता छाबड़ा, लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों का उत्साह बर्धन करते हुए उनके प्रतिभा की भूरी-भूरी प्रशंसा की. वहीं प्रिंसिपल ममता शर्मा ने बच्चों की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षिका सप्तपर्णी ने किया जबकि मंच संचालन स्वाति सिन्हा एवं धनयवाद ज्ञापन सीता ओझा द्वारा किया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories