TOP BANNER
Sponsored

सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी, बी.एन.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल से निकाली गई जागरूकता रैली

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल से एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया. इस दौरान जन जन को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराते हुए जागरूक करने का प्रयास गया. वहीं इस अवसर पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 20, 2023 Jan 20 89 Views
Share

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल से एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया. इस दौरान जन जन को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराते हुए जागरूक करने का प्रयास गया. वहीं इस अवसर पर विद्यालय में भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हुआ. जिसमें छात्र-छात्राओं ने कविता वाचन, चित्रांकन, लघु नाटिका, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन मेकिंग आदि का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के नियमों से सभी को अवगत कराते हुए जागरूक किया.

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय हमें खुद का ख्याल खुद से रखना पड़ता है. नहीं तो किसी भी समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है. हमें सदा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए. बाइक चलाते समय हेलमेट तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए‌. क्योंकि सड़क सुरक्षा में ही व्यक्ति परिवार समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा निहित है. कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories