TOP BANNER
Sponsored

ड्रग इंस्पेक्टर दवा दुकानों का कर रहे हैं निरीक्षण, मिल रही गड़बड़ियां

गिरिडीह : ड्रग इंस्पेक्टर अरूप रत्न साहा द्वारा गुरुवार की शाम से शहरी इलाकों में संचालित दवा दुकानों की जांच की जा रही है. इस कड़ी में उनके द्वारा सबसे पहले पचम्बा स्थित न्यू जनता मेडिकल की जांच की गयी. जांच के दौरान यहां कई गड़बड़ियां मिली. इसके बाद वे दूसरे मेडिकल स्टोर की जांच

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 19, 2023 Jan 19 41 Views
Share

गिरिडीह : ड्रग इंस्पेक्टर अरूप रत्न साहा द्वारा गुरुवार की शाम से शहरी इलाकों में संचालित दवा दुकानों की जांच की जा रही है. इस कड़ी में उनके द्वारा सबसे पहले पचम्बा स्थित न्यू जनता मेडिकल की जांच की गयी. जांच के दौरान यहां कई गड़बड़ियां मिली. इसके बाद वे दूसरे मेडिकल स्टोर की जांच कर रहे हैं. खबर बनाए जाने तक जांच जारी थी.

इस बाबत ड्रग इंस्पेक्टर श्री साहा ने बताया कि न्यू जनता मेडिकल में जांच के दौरान लाइसेंस तो मिला. मगर लाइसेंस को प्रदर्शित करने का नियम है जो यहां देखने को नहीं मिला. वहीं जब उनके द्वारा दवाओं के क्रय विक्रय के संबंध में जानकारी मांगी गयी तो दवा क्रय सम्बंधित बिल तो दिखाया गया, लेकिन दवा किन्हें बेचीं गयी है इस संबंध में को दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए . उन्होंने बताया कि H1 संबंधित दवाओं के विक्रय पर रजिस्टर्ड संधारित करने का भी नियम है. जो यहां नहीं पाया गया. कहा कि फिलवक्त अन्य दवा दुकानों की भी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे जानकारी दी जाएगी.

गौरतलब है कि जिले में मेडिकल स्टोर्स की भरमार है, लेकिन स्टोर संचालन की अहर्ता को मात्र गिने चुनें स्टोर्स ही कर रहे हैं. अगर तरीके से इन मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाय तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ सकती है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories