AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंदिर पूजा करने जा रही थी महिलाएं, पेड़ से झूलता देखा शव तो मचा कोहराम

इलाके में फैली सनसनी, पिता ने हत्या का लगाया आरोप देवरी : थाना इलाके के देवरी गांव स्थित महादेव पहाड़ी में शिव मंदिर के पास उस वक्त कोहराम मच गया जब सुबह पूजा करने जा रही महिलाओं ने पीपल पेड़ पर एक शव लटका हुआ देखा। हो – हल्ला पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इलाके में फैली सनसनी, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

देवरी : थाना इलाके के देवरी गांव स्थित महादेव पहाड़ी में शिव मंदिर के पास उस वक्त कोहराम मच गया जब सुबह पूजा करने जा रही महिलाओं ने पीपल पेड़ पर एक शव लटका हुआ देखा। हो – हल्ला पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और शव की शिनाख्त शुरू कर दी। मौके पर शव की शिनाख्त देवरी गांव निवासी बद्री गिरी के 28 वर्षीय पुत्र रंजित गिरी के रूप में की गई।

इधर मामले की सूचना पर देवरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

पिता से रात में की थी बात

पिता बद्री गिरी ने बताया कि उनका पुत्र 2 दिन से घर पर नहीं था। रात के करीब 8 बजे उसने कॉल कर हाल समाचार पूछा था। सोमवार की सुबह जब हो हल्ला पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पेड़ पर झूलता हुआ कोई और नहीं उनका पुत्र रंजित गिरी है। घटना को लेकर पिता ने हत्या का संदेह जताया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories