TOP BANNER
Sponsored

हजारीबाग : स्कूल में हर रोज क्लास अटेंड करने आता है ये लंगूर, कुछ देर टीचर को सुनता है फिर…

हजारीबाग में एक लंगूर अपनी शौक और क्लास अटेंड करने की आदत के कारण चर्चा में है. उसकी तस्वीर वायरल हो रही है. लंगूर हर रोज सरकारी स्कूल में क्लास के वक्त आता है. कुछ देर के लिए ही क्लास अटेंड करता है. फिर 10 बजे वह चला जाता है. ये सिलसिला पिछले 5 दिन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 14, 2022 Sep 14 58 Views
Share

हजारीबाग में एक लंगूर अपनी शौक और क्लास अटेंड करने की आदत के कारण चर्चा में है. उसकी तस्वीर वायरल हो रही है. लंगूर हर रोज सरकारी स्कूल में क्लास के वक्त आता है. कुछ देर के लिए ही क्लास अटेंड करता है. फिर 10 बजे वह चला जाता है. ये सिलसिला पिछले 5 दिन से चल रहा है. वो क्लास में बेंच पर बैठकर शिक्षकों की बात को सुनता.

पूरा मामला हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ का है. विद्यालय के प्राचार्य रतन कुमार वर्मा बताते हैं कि लंगूर पिछले शनिवार को आया और पहले तो 9वीं क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक की बात सुनता रहा, फिर सोमवार को और बारी-बारी से सभी क्लास में गया.

लंगूर मंगलवार को 10 बजे आया और 7वीं कक्षा में आकर आगे वाली बेंच पर बैठ गया. शुरुआत में तो बच्चे व शिक्षक इस लंगूर से डरते रहे और इसे भगाने का प्रयास करते रहे लेकिन लंगूर डटा रहा. प्राचार्य रतन कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार की सुरक्षा के लिए वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की गुहार भी लगाई.

MIDDLE
Sponsored

https://youtu.be/_ceEj6mpxl8

इसी बीच गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी के वनकर्मी विद्यालय पहुंचे. लंगूर को पकड़ने की काफी कोशिश हुई लेकिन लंगूर हाथ नहीं लगा. इस लंगूर के स्कूल आने के चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं. वन विभाग भी लंगूर को पकड़ने की कोशिश में लगा है, लेकिन उसके हाथ में लंगूर नहीं आया है. फिलहाल स्कूल में लंगूर के आने से कौतूहल है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories