TOP BANNER
Sponsored

पॉकेट से मोबाइल निकालते रंगे हाथ धरा गया चोर, किया गया पुलिस के हवाले

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में झपटमार गिरोह काफी सक्रिय है. इसकी बानगी शुक्रवार को शहर के टावर चौक के पास देखने को मिली. दरअसल हुआ यूँ कि शहरी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी पवन कुमार साव शुक्रवार को टावर चौक के समीप जामुन खरीद रहे थे. इसी दौरान एक युवक पास आया और थैला गिरा कर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 17, 2022 Jun 17 57 Views
Share

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र में झपटमार गिरोह काफी सक्रिय है. इसकी बानगी शुक्रवार को शहर के टावर चौक के पास देखने को मिली. दरअसल हुआ यूँ कि शहरी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी पवन कुमार साव शुक्रवार को टावर चौक के समीप जामुन खरीद रहे थे. इसी दौरान एक युवक पास आया और थैला गिरा कर उसे उठाने के बहाने पॉकेट से मोबाइल निकालने लगा. मौके पर एहसास होते ही पवन सतर्क हुए और युवक को दबोच लिया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी.

सूचना मिलते जी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ कर थाने ले गई. पकड़ा गया युवक खुद को बंगाल का रहने वाला और नाम महेश चौहान बता रहा है. इस बाबत भुक्तभोगी पवन कुमार साव ने बताया कि तीन महीने पूर्व भी स्टेशन रोड में सब्जी खरीदने के दौरान उच्चकों ने उनका मोबाइल टपा लिया था.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories