TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

50 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह गिरिडीह : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राहुल बर्मन ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 17, 2022 Jun 17 54 Views
Share

50 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह

गिरिडीह : चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राहुल बर्मन ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इसके बाद शुरू हुआ रक्तदान का सिलसिला मौके पर 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

मौके पर लायंस क्लब के निदेशक लायन संजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है तथा इस नाम से लोगों का जीवन बचता है। इसलिए प्रत्येक लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। वहीं लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि गिरिडीह में थैलेसीमिया रोगियों की संख्या अधिक है, जिसके कारण रक्त की जरूरत पड़ती है और अभी ब्लड बैंक में रक्त की घोर कमी है ।इसीलिए सभी संस्थाओं के द्वारा रक्तदान शिविर लगाना चाहिए। मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के रवि राज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अनजान लोगों को जीवन दान करना चाहिए।

शिविर में लायंस क्लब ऑफ गिरीडीह एलिट के लायन राजेश कुमार गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह के सचिव दशरथ प्रसाद,ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के जोनल वाइस प्रेसिडेंट रवि रंजन कुमार तथा गिरिडीह के वॉइस प्रेजिडेंट चंदन कुमार तथा वीवो, ओप्पो, एम आई कंपनी के सेल्स मेन, श्रेय क्लब के सचिव रमेश यादव सहित कई लोगों ने भाग लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories