TOP BANNER
Sponsored

वोल्टास एंड वोल्टास बेको द ब्रांड शॉप का हुआ उद्घाटन, राज्य में गिरिडीह 10 वां स्टोर

गिरिडीह : टाटा समूह की कंपनी वोल्टास एंड वोल्टास बेको द ब्रांड शॉप का शुभारंभ गुरुवार को गिरिडीह में विधिवत रूप से हो गया. बता दें कि श्री सन्मति इंटरप्राइजेज के द्वारा शहर के बड़ा चौक स्थित रॉयल इनफील्ड शोरुम के उपर स्टोर की शुरुआत की गई है. उद्घाटन अवसर पर वोल्टास लिमिटेड ईस्ट 2

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 16, 2022 Jun 16 41 Views
Share

गिरिडीह : टाटा समूह की कंपनी वोल्टास एंड वोल्टास बेको द ब्रांड शॉप का शुभारंभ गुरुवार को गिरिडीह में विधिवत रूप से हो गया. बता दें कि श्री सन्मति इंटरप्राइजेज के द्वारा शहर के बड़ा चौक स्थित रॉयल इनफील्ड शोरुम के उपर स्टोर की शुरुआत की गई है. उद्घाटन अवसर पर वोल्टास लिमिटेड ईस्ट 2 के रीजनल बिजनेस हेड मानस कुमार मल्लिक समेत शहर के कई गणमान्य उपस्थित रहे. मौके पर रीजनल बिजनेस हेड मानस कुमार मल्लिक एवं शम्भू कुमार जैन के द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर स्टोर का उद्घाटन किया गया.

मौके पर उपस्थित अतिथियों ने वोल्टास बेको द ब्रांड शॉप के शुभारंभ होने पर ख़ुशी का इजहार किया. साथ ही प्रोडक्ट की गुणवत्ता बताते हुए स्टोर संचालक को अपनी शुभकामनाएं दी.

बताया गया कि पुरे झारखंड में यह कंपनी का 10 वां स्टोर है. जहां ग्राहकों को टाटा समूह द्वारा निर्मित एयर कंडीशनर, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, कूलर, विंडो एयर कंडीशनर, डिश वॉशर आदि प्रोडक्ट मिलेंगे. इसके साथ ही स्टोर के शुभारंभ अवसर पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार दिए जायेंगे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories