TOP BANNER
Sponsored

पचंबा हटिया रोड पथराव मामला, 7 को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा हटीया रोड में रविवार की रात पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद सोमवार की सुबह गिरफ्तार लोगों के परिजन के साथ साथ काफी संख्या में लोगों की भीड़ पंचबा थाना के सामने जुट गयी। गिरफ्तार लोगों के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 13, 2022 Jun 13 58 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा हटीया रोड में रविवार की रात पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद सोमवार की सुबह गिरफ्तार लोगों के परिजन के साथ साथ काफी संख्या में लोगों की भीड़ पंचबा थाना के सामने जुट गयी। गिरफ्तार लोगों के परिजन निर्दोषों को पकड़ने की बात कह रहे थे। घंटों इस बात को लेकर पंचबा थाना के अंदर और बाहर हंगामा पसरा रहा।पुलिस पंचबा थाना के सामने जुटी भीड़ को लागातार हटाने में जुटी रही, लेकिन लोग गिरफ्तार लोगों के साथ पुलिस की कार्यवाही का इंतज़ार कर रहे थे। कई बार पंचबा थाना के बाहर जुटी भीड़ के बीच अपसी बहसबाजी भी होती रही, लोग पुलिस के द्वारा बेगुनाहों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।

इस बीच सत्ताधारी दल झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष महादेव दूवे, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि प्रसाद दिनेश यादव समेत कई नेताओं का काफिला पंचबा थाना में प्रवेश किया। सभी ने पचम्बा थानेदार के कक्ष में बैठ कर एएसपी हरीश बिन जामा के साथ वार्ता की। इस दौरान कक्ष नेताओं और समर्थकों से खचाखच भरा पड़ा था। पत्रकारों को अंदर नहीं घुसने दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों और नेताओं के बीच क्या वार्ता हुई ये जानकारी साझा नहीं किया गया। बाद में सभी गणमान्य नेता कक्ष से निकले और अपने वाहन में सवार होकर चलते बने। तब तक जनता की भीड़ थाना के सामने डटी रही। बीच बीच में कुछ महिलाएं गुस्से में आकर हंगामा करती दिखी, जिसे महिला पुलिस बल की जवान समझाती दिखी। इसके बाद गिरफ्तार किये गये सात लोगों को पुलिस वेन में बैठाया गया और सभी को जेल भेज दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories