TOP BANNER
Sponsored

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके आई विवाहिता, फिर कुएं में कूद कर दे दी जान

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह में एक विवाहिता द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतका खुर्सीद शेख की 22 वर्षीय पुत्री फरीन परवीन थी। घटना को लेकर पिता खुर्सीद शेख ने बताया कि मृतका का एक पुत्र और 6 माह की बच्ची है। वर्ष 2019 में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 13, 2022 Jun 13 56 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह में एक विवाहिता द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतका खुर्सीद शेख की 22 वर्षीय पुत्री फरीन परवीन थी।

घटना को लेकर पिता खुर्सीद शेख ने बताया कि मृतका का एक पुत्र और 6 माह की बच्ची है। वर्ष 2019 में उन्होंने बेटी की शादी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूर्णानगर के साजिद शेख के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी पुत्री को सुसराल में प्रताड़ित किया जाता था। वो कुछ लेकर जाते थे तो खाने नहीं दिया जाता था। बेटी को सुसराल वाले पीटते थे। इसी बीच रविवार को भी सुसराल में पिटाई के बाद वापस मायके आ गई। इस दौरान वो अपनी बेटी को तो साथ ले आई, लेकिन ससुराल वालों ने बेटे को मायके लाने नहीं दिया। जिस कारण वो परेशान थी।

रविवार की रात खाना खाकर सभी सोने चले गए। इसके बाद उसने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। सुबह जब वह नहीं मिली परिजन ढूंढने लगे तो कुएं में उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

MIDDLE
Sponsored

इधर घटना की सूचना पर माले नेता सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ठाकुर दास मौके पर पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories