TOP BANNER
Sponsored

सिरसिया में फिर एक चोरी की वारदात, अब तक चोरी के 11 मामले

अभी तक एक भी मामले का पुलिस नहीं कर पाई है उद्द्भेदन गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना पुलिस को चोर इन दिनों एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देकर चुनौती दे रहे हैं. वहीं 10 से अधिक चोरी की घटना के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है. ताजा मामला सिरसिया प्रखंड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 12, 2022 Jun 12 48 Views
Share

अभी तक एक भी मामले का पुलिस नहीं कर पाई है उद्द्भेदन

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना पुलिस को चोर इन दिनों एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देकर चुनौती दे रहे हैं. वहीं 10 से अधिक चोरी की घटना के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली है. ताजा मामला सिरसिया प्रखंड कार्यालय के समीप डायमंड सिटी का है. जहां चोरों ने खोमा तिवारी के घर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया.

इस बाबत भुक्तभोगी खोमा तिवारी ने बताया कि 1 जून को अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने धनबाद गयी थी. आज जब वह वापस डायमंड सिटी स्थित अपने आवास पहुंची तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. वहीं अलमीरा से सभी कीमती जेवर गायब है.

इधर हमेशा की तरह एक बार फिर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गयी है. लेकिन लगातार घटित हो रहे चोरी की घटनाओं के बावजूद मुफ्फसिल थाना पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. वहीं चोरों के पकड़ में नहीं आने से इलाके के लोगों में भय का माहौल है.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories