TOP BANNER
Sponsored

खबर का असर, थाना में कार्यरत्त दोनों निजी ड्राइवर को हटाया गया

गावां : गावां पुलिस द्वारा बालू और गिट्टी की गाड़ियों से की जा रही वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वसूली में संलिप्त थाना के नीजि ड्राइवर को हटा दिया गया है। बता दें कि 8 जून को बालू व गिट्टी लदे वाहनों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 12, 2022 Jun 12 40 Views
Share

गावां : गावां पुलिस द्वारा बालू और गिट्टी की गाड़ियों से की जा रही वसूली की खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वसूली में संलिप्त थाना के नीजि ड्राइवर को हटा दिया गया है। बता दें कि 8 जून को बालू व गिट्टी लदे वाहनों से गावां पुलिस द्वारा की जा रही वसूली को प्रमुखता से उजागर किया था। इसमें न्यूज़ समृद्ध समाचार ने बताया था कि किस तरह गावां थाना में दो स्थानीय युवक लंबे समय से बगैर मेहनताना लिए थाना में चालक की सेवा दे रहे थे और वसूली में इन नीजि चालकों का नाम सामने आ रहा था।
खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस के अलाधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया है और दोनों नीजी चालक सतीश चौधरी और बरसाती को गावां थाना से हटा दिया गया है। इसके साथ ही खोरीमहुआ एसडीपीओ ने गावां पुलिस निरीक्षक प्रमेश्वर लियांगी को गावां पुलिस पर लगे वसूली के आरोप मामले की जांच करने को कहा है।

 

सूचना है कि पुलिस निरीक्षक ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर दोनों नीजि चालकों को थाना से हटा दिया गया है। हलांकि इस मामले में पुलिस कोई अधिकारिक बयान नहीं दे रही है। गावां थानेदार ने सिर्फ इतना ही कहा कि यह देखने की बात है कि अभी गावां थाना का पुलिस वाहन कोई नीजि चालक नहीं चला रहा है, तो जाहिर सी बात है कि दोनों को हटा ही दिया गया। वसूली मामले में क्या कार्रवाई हुई। यह पुछे जाने पर कहा कि इस मामले की जांच इंस्पेक्टर साहब कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories