AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गए प्रख्यात चिकित्सक स्व. दीपक बगेड़िया, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

50 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह गिरिडीह : जिले में प्रख्यात चिकित्सक रहे स्व. डॉ. दीपक बगेड़िया की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत स्व. डॉ दीपक बगेड़िया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व श्रद्धांजली देकर की गई. इसके बाद बगेड़िया परिवार के सदस्य, शहर के गणमान्य समेत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

50 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह

गिरिडीह : जिले में प्रख्यात चिकित्सक रहे स्व. डॉ. दीपक बगेड़िया की पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत स्व. डॉ दीपक बगेड़िया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व श्रद्धांजली देकर की गई. इसके बाद बगेड़िया परिवार के सदस्य, शहर के गणमान्य समेत नवजीवन नर्सिंग होम , श्री वेंकटेश्वरा इलेक्ट्रोकास्ट व रूबी माइका के कर्मचारियों ने अपने लहू का दान किया. इस दौरान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. वहीं इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाईटी गिरिडीह की ओर से नवजीवन नर्सिंग होम की संचालिका स्वाति बगेड़िया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

इस बाबत नवजीवन नर्सिंग होम की सीईओ स्वाति बगेड़िया ने कहा कि डॉ. बगेड़िया एक सामाजिक व्यक्ति थे. वे हमेशा जनसेवा पर विश्वास करते थे. इसलिए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है.

इन्होनें किया रक्तदान

शिविर में स्व. बगेड़िया के पुत्र डॉ. अभिषेक बगेड़िया व आयुष बगेड़िया, बहु स्वाति बगेड़िया व निहारिका बगेड़िया, भाई चांद बगेड़िया, राजेन्द्र बगेड़िया, प्रभात बगेड़िया, संजय बगेड़िया, अंकित बगेड़िया, ज्योति बगेड़िया, रो. प्रमोद कुमार अग्रवाल, दिनेश खेतान, डॉ. निशाकर, संजय भुदोलिया, संजय जैन, सिद्धार्थ जैन, आशीष खंडेलवाल, संजय सिंह समेत अन्य कई लोगों ने रक्त दान किया.
ये थे उपस्थित

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस मौके पर स्व. बगेड़िया की धर्मपत्नि मधु बगेड़िया, डॉ. कमलेश्वर प्रसाद, सुभाष पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार राज, रेडक्रॉस के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे. वहीं शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस के वाईस चैयरमेन डॉ तारकनाथ देव, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दिनेश खेतान, बिवेश जालान, रिंकेश कुमार, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल, टेक्नीशियन सोहेल, संत कुमार, नवजीवन नर्सिंग होम के उज्जवल सिद्धार्थ, राजेश राणा, मो. दिलशाद , गणेश, पिंटू का योगदान रहा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories