TOP BANNER
Sponsored

सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, कई हुए घायल

खोंटो पुल के समीप हुआ हादसा तिसरी : शनिवार को मंडरो-तिसरी मुख्य मार्ग पर खोंटो पुल के समीप एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए. ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल तिसरी लाया गया. जहां डॉ. इंद्रजीत नटराजन व स्वास्थ्यकर्मी अनूप

Tisri Block Avatar
By Tisri Block Jun 4, 2022 Jun 4 27 Views
Share

खोंटो पुल के समीप हुआ हादसा

तिसरी : शनिवार को मंडरो-तिसरी मुख्य मार्ग पर खोंटो पुल के समीप एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए. ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल तिसरी लाया गया. जहां डॉ. इंद्रजीत नटराजन व स्वास्थ्यकर्मी अनूप ने घायलों का इलाज कर तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. वहीं एक तीन वर्षीय बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जमुआ ले जाया गया है.

बताया गया कि JH 02RU 6611 अमरावती एक्सप्रेस पैसेंजर लेकर प्रतिदिन की भांति आज भी गिरिडीह से गांवा की ओर जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घायलों में गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ निवासी हरी प्रसाद यादव का पुत्र रंजन कुमार, नीमडीह निवासी विनय यादव की पत्नी सुनैना देवी, तिसरी थाना क्षेत्र के सिंघो निवासी मुकेश शर्मा की पत्नी पूनम देवी और तिसरी की ही अमिया देवी शामिल है. घायलों में अमिया देवी को छोड़कर प्राथमिक उपचार के बाद बाकि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाना ले गई.
रिपोर्ट : चन्दन भारती

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories