गावां : थाना क्षेत्र के भेलवा में अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद 108 के माध्यम दो घायलों को गावां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है की भेलवा निवासी चरित्र प्रसाद उम्र 55 वर्ष पिता स्व नथु महतो व कारू भुइयां पिता स्व लकेंद्र भुइयां उम्र 25 वर्ष भेलवा निवासी दोनों बोरिंग का काम पटना से करके अपने घर भेलवा जा रहे थे, इसी दौरान चलती बाइक के आगे एक जानवर आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, नवनिर्वाचित जिप सदस्य पवन चौधरी आदि ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक बाबूलाल मरांडी को गावां सीएचसी में एक्सरे मशीन की उपलब्धता कराना चाहिए। ताकि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
बाइक हादसे में दो घायल, सदर अस्पताल रेफर
गावां : थाना क्षेत्र के भेलवा में अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद 108 के माध्यम दो घायलों को गावां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना के
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







