AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 घायल

देवरी : थाना क्षेत्र के चतरो-खीजुरी मुख्य मार्ग स्थित मध्य विद्यालय नायकडीह के पास शाम के करीब 7 बजे दो बाइक के बीच हुए टक्कर में एक बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। वहीं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

देवरी : थाना क्षेत्र के चतरो-खीजुरी मुख्य मार्ग स्थित मध्य विद्यालय नायकडीह के पास शाम के करीब 7 बजे दो बाइक के बीच हुए टक्कर में एक बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। वहीं एक की गंभीर स्थिती देख बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

 

घायलाें में चकाई थाना क्षेत्र के छोटकी टांड़ निवासी 22 वर्षीय ओमकार पासवान, 30 वर्षीय गुड़िया देवी, 15 वर्षीय आरती कुमारी, 6 वर्षीय मिथलेश कुमार और देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह निवासी 55 वर्षीय देवकी साव शामिल है। जिसमें देवकी साव को ज्यादा चोट आई है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि छोटकीटांड़ निवासी ओमकार पासवान बाइक पर अपने साथ दो बच्चे और एक महिला को लेकर अपने रिश्तेदार के घर देवरी थाना क्षेत्र के कोयनडीह निवासी फुला पासवान के घर जा रहा था। जबकि नायकडीह निवासी देवकी साव चतरो से अपना घर जा रहा था। इसी क्रम में देवकी साव अपने घर के पास स्थित वाले मोड़ में मुड़ रहा था। तभी पीछे से आ रहे ओमकार पासवान का संतुलन बिगड़ा और देवकी साव के बाइक में ठोकर मार दी। जिसके बाद दोनों बाइक में सवार सभी लोग गिर कर घायल हो गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=857145579009885&id=100064024504271
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories