TOP BANNER
Sponsored

खबर दिखाने के बाद वन विभाग की कार्रवाई, तिसरी के असुरहड्डी में अवैध बैरल पत्थर खदान में की गई डोजरिंग

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के असुरहड्डी इलाके में पत्थरों का अवैध उत्खनन के खबर प्रसारण के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और गुरुवार को अभियान चलाकर अवैध बैरल खदान की डोजरिंग की गई. बता दें कि गाँवा रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर प्रभारी वनपाल पवन चौधरी और

Tisri Block Avatar
By Tisri Block Jun 2, 2022 Jun 2 50 Views
Share

तिसरी : प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के असुरहड्डी इलाके में पत्थरों का अवैध उत्खनन के खबर प्रसारण के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और गुरुवार को अभियान चलाकर अवैध बैरल खदान की डोजरिंग की गई. बता दें कि गाँवा रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर प्रभारी वनपाल पवन चौधरी और लोकाय थाना पुलिस के द्वारा थानाप्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

गौरतलब है कि अवैध खनन से संबंधित इस खबर को हमने अपने बुलेटिन में प्रमुखता से दिखाया था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. हालांकि यह कार्रवाई पहली बार नहीं है इससे पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है. लेकिन कार्रवाई के बाद भी धंधेबाज कुछ दिनों के बाद दुबारा खनन का काम शुरू कर देते हैं. अब देखना होगा इस बार कार्रवाई केवल डोजरिंग तक ही सीमित हो जाती है या इस अवैध धंधे में शामिल लोगों पर भी नकेल कसा जाएगा.

छापेमारी टीम में अभिमित राज, प्रियेश विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अशोक यादव, संजयकांत यादव, सुनील हेम्ब्रम व पुलिस जवान मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट – चन्दन भारती

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories