AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्व उप मुखिया की नक्सलियों ने गोलियों से भून कर की हत्या, इलाके में दहशत

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के तेलिया बहियार में नक्सलियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोलियों से भून कर हत्या कर दी है। मृतक अब्दुल अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र असलम अंसारी थे।   घटना मंगलवार रात की है। मृतक के भाई मो. साजिद ने बताया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के तेलिया बहियार में नक्सलियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोलियों से भून कर हत्या कर दी है। मृतक अब्दुल अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र असलम अंसारी थे।

 

घटना मंगलवार रात की है। मृतक के भाई मो. साजिद ने बताया कि असलम मंगलवार की रात डुमरी में चल रहे पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल से वापस बाइक से अपने घर तेलियाबहियार लौट रहे थे। घर पहुंच कर दरवाजा पर दोनों भाई बात कर रहे थे। इसी बीच पश्चिम साइड से 4 वर्दी धारी लोग पहुंचें और पूछा असलम का घर यही है। इसके बाद असलम पीछे मुड़ा और बताया कि हां मेरा घर यही है इतना कहते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। इस दौरान नक्सलियों ने 5 गोली उन्हे मारी जिससे मौके पर ही तड़प कर उनकी मौत हो गई। गोलियों से भुनने के बाद भी नक्सलियों का मन नहीं भरा तो लोहे के रड से भी उसपर वार किया। इसके बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए मौके से चले गए।

 

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा, पीरटांड थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना स्थल से इंसास का चार खोखा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

घटना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। बता दें कि असलम 2010 में उप मुखिया चुने गए थे। इलाके में वे खासे लोकप्रिय थे। घटना की जानकारी होते ही सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पहुंची। घटना से सभी के अंदर खौफ का माहौल है।

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/743436640000737/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories